Search

चौपारण में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

Chouaparan : चौपारण के बेला में रविवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री मारुतिनंदन महायज्ञ सह मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू हो गया. इसमें विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु महिलाओं ने 501 कलश में लेढ़या नदी से जल भरा. इससे पूर्व यज्ञ समिति ने अतिथियों का स्वागत भगवा गमछा देकर किया. बेला स्थित हनुमान मंदिर से निकली कलश यात्रा अकुरवां, बेला होते हुए लेढिया नदी पहुंची. अयोध्या धाम से आए यज्ञाचार्य सुनील उपाध्याय के मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया. पूर्व विधायक ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से बेला गांव में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहेगी. आयोजकों ने बताया कि हर संध्या अयोध्या धाम से आयी सुप्रसिद्ध प्रवचन कर्ता वीणा मिश्रा अपनी मधुरवाणी से भक्ति रस प्रस्तुत करेंगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, स्थानीय मुखिया ममता देवी, समिति की सदस्या खुशबू गुप्ता, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पांडेयबारा की मुखिया रेखा देवी, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. यज्ञ को सफल बनाने में बीरबल साव, प्रदीप शर्मा, मधु रजक, राजेन्द्र भगत, अजय रविदास, शंभू दांगी, सिकेन्द्र गुप्ता, अजय रविदास, पिंटू शर्मा, सकलदेव महतो, महेंद्र महतो, उदय गुप्ता, किशोरी दांगी आदि महती भूमिका निभा रहे हैं. इसे भी पढ़ें:“अल्लाह">https://lagatar.in/uproar-over-arshad-madanis-statement-allah-and-om-ek/">“अल्लाह

और ओम एक” अरशद मदनी के बयान पर मचा बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp