Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएस कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

Latehar : बानपुर इलाके में स्थित बनवारी साहू कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हो गया. समापन समारोह कॉलेज सभागार में आयोजित की गई. मौके पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सात दिनों तक चले इस विशेष शिविर का अनुभव साझा किया. स्वयंसेवकों ने कहा कि इस शिविर में सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद का सानिध्य उन्हें प्राप्त हुआ. इससे उनका उत्साहवर्द्धन हुआ और बहुत कुछ सीखने को मिला. प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि एनएसएस सीधे रूप से समाज से ज़ुड़े होते हैं. वे सामाजिक सरोकार से नाता जोड़ते हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हैं. उन्होंने स्वयंसेवकों की हौसला अफजाई की और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की बात कही. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रसाद ने सात दिवसीय इस विशेष शिविर की गतिविधि एवं क्रियाकलापों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने सचिव एवं प्राचार्य के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. शिविर में स्वयंसेवक अनु कुमारी, सुधा कुमारी व बसंती कुमारी ने सक्रिय भूमिका अदा की. उन्हें भी प्रो. प्रसाद ने धन्यवाद दिया. इससे पहले स्वयंसेवकों ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया. स्वयंसेवकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/latehar-youth-injured-in-bear-attack-undergoing-treatment-in-hospital/">15

मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही