Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय में सात कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के शहीद स्मृति भवन, मोरहाबादी कैंपस में बुधवार को आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने 7 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया. कहा कि विश्वविद्यालय के नायक हैं हमारे कर्मचारी. ये हमारे स्तंभ है. हमारी हर रोज मदद करते हैं. समारोह रांची विश्वविद्यालय और आर्ट ऑफ गिविंग संस्था ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था. मौके पर 10वां अंतरराष्ट्रीय कला दिवस भी मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो अनिल ठाकुर ने की. मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य थे. कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. एमसी मेहता, कुलपति की ओएसजी डॉ स्मृति सिंह, प्रो. अर्चना दुबे, अंजू देवी, मो फारूख, सुशीला देवी, एतवा मुंडा, प्रभा हेमरोम, राजेश कुमार, डॉ. हरि उरांव और अन्य कर्मचारी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/banna-gupta-is-challenging-the-authority-of-cm-saryu-rai/">सीएम

के अधिकार को चुनौती दे रहे बन्ना गुप्ता : सरयू राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही