Search

 
 
 

गिरिडीह में भीषण आग से सात घर जलकर राख, कई परिवारों का सब कुछ स्वाहा

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की शुरुआत एक घर से हुई, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं और देखते ही देखते सात घर इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद गांव में देर रात तक हड़कंप की स्थिति बनी रही.
 

 Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की शुरुआत एक घर से हुई, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं और देखते ही देखते सात घर इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद गांव में देर रात तक हड़कंप की स्थिति बनी रही.


आग में वासुदेव ठाकुर, शक्ति ठाकुर, मुरली ठाकुर, नागो ठाकुर, बंगाली ठाकुर, सुदामा ठाकुर और अर्जुन ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए.

 

घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज सहित दैनिक उपयोग की सभी सामग्री नष्ट हो गई. वासुदेव ठाकुर के घर किराये पर रह रहे विनय राम का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे उन्हें भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

 

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए बाल्टी, मोटर और पाइप के सहारे काफी प्रयास किया. कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर गैस सिलेंडर बाहर निकाले, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका.

 

आग तेजी से फैलने के कारण लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. घटना के बाद पूरे गांव में धुआं और चीख-पुकार का माहौल बना रहा.

 

देर रात तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों ने मुआवजे और राहत सामग्री की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही