Search

 
 
 

विस चुनाव से पहले भैरव सिंह समेत सात जिलाबदर, पांच को थाना में हाजिरी लगाने का आदेश

 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रांची जिला प्रशासन ने भैरव सिंह समेत सात लोगों को जिला बदर किया है. वहीं पांच लोगों को हर दिन थाना में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है. सभी लोगों को 20 दिनों के लिए जिलाबदर किया गया है. इससे संबंधित आदेश रांची डीसी की ओर से जारी की गयी है. आदेश में बताया गया है कि एसएसपी रांची की रिपोर्ट के अनुसार,  डीएसपी कोतवाली रांची ने प्रतिवेदन दिया है कि भैरव सिंह पेशेवर आसामाजिक तत्व है. उसका मुख्य पेशा लोगों को गुमराह कर क्षेत्र में अशांति फैलाना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है, जो समाज के लिए खतरनाक है.

इन सात लोगों को किया गया जिलाबदर

  • - भैरव सिंह
  • - सरताज अंसारी
  • - बेबासिंह मुंडा
  • - आनंद वर्मा
  • - सनी सिंह
  • - प्रकाश यादव
  • - चंदन सिंह

इनको हर दिन थाना में लगाना होगा हाजिरी

  • - आकाश सिंह उर्फ एलेक्स
  • - मोबिन अंसारी
  • - सकलदेव बड़ाइक
  • - रोहित चौरसिया
  • - कारो पाहन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही