Azamgarh : आजमगढ़ जिले में एक बार फिर जहरीली शराब से कई लोगों की मौत की खबर है. इस मामले में अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत माहुल में अब तक नौ लोगों की मौत जहरीली शराब से हो चुकी है. बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं. घटना से अहरौला थाना क्षेत्र के कई गांवों में जहरीली शराब के कहर का चित्कार सुनाई दे रहा है. कहा जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में मौत से मातम पसर गया है. इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने माहुल कस्बे में चक्काजाम कर दिया है. जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. विधानसभा चुनाव के माहौल में अवैध शराब का कारोबार भी बढ़ गया है. इसे भी पढ़ें-गुमला">https://lagatar.in/28-girl-students-of-kasturba-school-in-gumla-are-victims-of-food-poisoning-condition-of-2-critical/">गुमला
में कस्तूरबा स्कूल की 28 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 2 की हालत गंभीर
में कस्तूरबा स्कूल की 28 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 2 की हालत गंभीर
Leave a Comment