Search

लातेहार: टीपीसी के सात सदस्य गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Ashish Tagore
Latehar: पुलिस ने ईंट भट्ठा कारोबारियों से लेवी वसूलने, भट्ठा में जाकर मजदूरों से मारपीट करने एवं उनका मोबाइल लूट लेने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि पिछले कई माह से से क्षेत्र के ईंट भट्ठा कारोबारी दशहत में थे. इन कारोबारियों से टीपीसी का उग्रवादी बता कर मोबाइल पर लेवी की मांग की जा रही थी. इतना ही नहीं उनके द्वारा ईंट भट्ठों में जाकर मजदूरों के साथ मारपीट भी की जा रही थी. मजदूरों के मोबाइल व जेसीबी की चाबी लूट ली गयी थी. इसे लेकर गत छह मार्च को रेलवे स्टेशन क्षेत्र के यदुनाथ सिंह उर्फ टन्नू सिंह के लिखित आवेदन पर लातेहार थाना में कांड संख्या 89/2024 भादवि की धारा 386/387/504/34 और 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. इसकी जानकारी एसपी अंजनी अंजन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा ज्ञानचंद पांडेय व गोविंद साव के ईंट भट्ठे मे भी जाकर घटना को अंजाम दिया गया था. ये भय का वातवरण तैयार कर टीपीसी (टीएसपीसी) उग्रवादी संगठन का विस्तार करना चाह रही थी.

एसपी ने एसआईटी गठन किया था

एसपी ने मामला दर्ज होने के बाद एक एसआईटी का गठन किया गया था. अनुसंधान के दौरान 23 जून को सूचना मिली कि आठ-दस की संख्या में अपराधी सदर थाना के इचाबार ग्राम के टिकुलिया टोला में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. सूचना मिलने के बाद छापामारी दल का गठन कर छापामारी की गयी. पुलिस चिन्हित जगह पर छापामारी करने पहुंची तो पुलिस को देख कर अपराधकर्मी वहां से भागने लगे. लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी सिक्स राउंड रिवाल्वर, दो जिंदा गोली, एक लोडेड देसी कट्टा और .315 बोर की चार गोली समेत मोबाइल, पांच हजार रुपये नगद, टीपीसी का तीन पर्चा व तीन बाइक बरामद की गयी है.
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक उरांव (22) इचाबार, इस्लाम अंसारी (21) लेधपा (बेंदी), रूपेश कुमार (22) जामुनटोला पोचरा, सुजीत कुमार उर्फ सुजू ठाकुरपाड़ा नावागढ़, रितेश कुमार रवि (22) नावागढ़ ( सभी लातेहार) के अलावा संजय भुईयां (22) दिपका टोली, बालुमाथ और अजय सिंह (27)नगड़ी, पांकी का नाम शामिल है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हथियार व गोली के साथ डकैती की योजना बनाते और टीपीसी संगठन का विस्तार करने के आरोप में लातेहार थाना में आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं छापामारी टीम में पुअनि रंजन कुमार पासवान, धर्मवीर सिंह, सअनि कुबेर प्रसाद देव, रविंद महली, उमापद महतो के अलावा तकनीकि शाखा के कर्मी व पुलिस के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें - META">https://lagatar.in/meta-ai-launched-in-india-can-be-used-on-whatsapp-facebook-and-messenger/">META

AI भारत में लॉन्च, व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर पर कर सकेंगे इस्तेमाल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp