Search

पदमा हिंसक झड़प मामले में सात उपद्रवी गिरफ्तार, 55 नामजद और 150 अज्ञात पर प्राथिमकी दर्ज

Hazaribagh : पदमा में होली की रात दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इनमें विक्की ओझा, ध्रुव ओझा, अनिल पांडे, शिव कुमार पांडे, गौतम ओझा, पप्पू ओझा और बिगुन ओझा शामिल है. पुलिस ने इस मामले में दो देसी कट्टा, विस्फोटक सामग्रियां, तीन देसी बम, घटना में इस्तेमाल किए गए तलवार, फरसा और लाठियां भी बरामद की है. साथ ही छह बाइक और तीन चारपहिए वाहनों को भी जब्त किया गया है. एसपी के निर्देश पर बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने प्रेस को बताया कि होली के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इनमें दोनों गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया था. इसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था. पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि दोनों गुटों को समझाने के बावजूद ग्रामीणों ने बात नहीं मानी और उग्र होकर पथराव किया. इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. वहीं पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी. इस घटना में प्रकाश ओझा और पवन ओझा के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था. इस मामले में दो अलग-अलग कांड में 55 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं अब भी इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे.

क्यों हुई थी झड़प 

जानकारी के अनुसार होली के दिन हमेशा की तरह गांव में बैठकर कुछ युवक ताश खेल रहे थे. इसी बीच उसी गांव के कुछ युवक उनलोगों को होली है…कह कर रंग खेलने के लिए उत्तेजित करने लगे. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि मारपीट के साथ पथराव और हिंसक झड़प होने लगी. देखते ही देखते हथियार भी निकल गए. ग्रामीण इतने उग्र हो गए कि पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माने. पथराव में एसडीपीओ नाजिर अख्तर समेत आधा दर्जन पुलिकर्मी भी घायल हो गए थे.रैप जवानों ने मोर्चा संभाला तब जाकर मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें : काम">https://lagatar.in/energy-fair-will-be-held-on-saturday-problems-related-to-electricity-will-be-removed/">काम

की बात : शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp