Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में कोरोना के मिले सात नये संक्रमित, पांच स्‍वस्‍थ हुए, एक्टिव केस पहुंचा 31

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/covid19-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> Jamshedpur: जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शुक्रवार को छह मरीज व शनिवार को सात मरीज मिले. कदमा व मानगो में दो-दो तथा बिष्टुपुर, टेल्को व सोनारी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया. संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं. शनिवार को पांच मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 31 पहुंच गया है. शनिवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से कुल 4859 सैंपल लिए गए. जिसमें रैपिड एंटिजन टेस्ट के 2915, ट्रूनेट के 80 तथा आरटीपीसीआर के 1864 सैंपल शामिल हैं. हालांकि आज 5240 सैंपल की जांच की गई.

एसडीएम ने लोगों से टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लेने की अपील की

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को शहरी क्षेत्र में 22 वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 78 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने जिले के सभी लोगों से अपील की और कहा कि वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण कराएं. कहा कि जिले में पर्याप्त संख्या में कोविड वैक्सीन का डोज उपलब्ध है. साथ ही सभी वैक्सीन सेंटर वॉक इन मोड में भी संचालित किये जा रहे हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही