लैंड स्लाइडिंग वाले स्थल पर मिट्टी भरने का काम शुरू कर दी गई है : संजय कुमार
Piparwar : अशोका परियोजना ओसीपी कोयला खदान के समीप विजन गांव में स्थित तालाब से सटे सड़क पर लैंड स्लाइडिंग हुई. इस कारण 25 मीटर सड़क बह गई. जिससे सड़क के किनारे स्थित तालाब के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. जानकारी के अनुसार सीसीएल पिपरवार कोयलांचल स्थित अशोका परियोजना ओसीपी कोयला खदान के समीप कोयला उत्खनन को लेकर विजन गांव की भूमि का पूर्व में ही अधिग्रहण कर लिया गया है. जिसमें 15 से बीस परिवार के सदस्यों को नौकरी एवं मुआवजा दिया गया है. मगर सीसीएल पिपरवार द्वारा विजन गांव को खाली नहीं कराया जा सका हैं. गांव 15 से 20 दलित परिवार रहते हैं. गांव में एक ही तालाब है जिसका इस्तेमाल ग्रामीण अपने दैनिक दिनचर्या में करते हैं. शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश में माइंस और तालाब के बीच बनी सड़क लगभग 25 मीटर तक बह गई. इससे तालाब के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. इस संबंध में सीसीएल अशोका परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि लैंड स्लाइडिंग घटना की जानकारी मिली है. लैंड स्लाइडिंग वाली जगह पर मिट्टी भराने का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे तालाब को कोई नुकसान न पहुंचे. उन्होंने कहा कि गांव में रह रहे विस्थापित ग्रामीणों की नौकरी एवं मुआवजा को लेकर सीसीएल मुख्यालय द्वारा पहल की जा रही है. जिसके बाद जल्द ही गांव को खाली करा दी जाएगी. यहां रह रहे ग्रामीणों को न्यू पुनर्वास केंद्र विजन में शिफ्ट कर दिया जाएगा.विकास से कोसो दूर हैं आदिवासी बहुल गांव भुरकुंडवा टांड और ढोटा मंडेर
डीसी के निर्देश को भी ठेंगा दिखाते टंडवा प्रखंड के अधिकारी
alt="" width="600" height="400" /> किचटो पंचायत के बन्हे गांव के भुरकुंडवा टांड़ और ढोटा मंडेर टोला जो आदिवासी बहुल क्षेत्र है. पंचायत के एक मात्र इस टोले में टाना भगत समुदाय के दर्जनों लोगों का घर है. आजादी से लेकर आज तक गांव में एक पक्की सड़क नहीं बन सकी. वहीं चतरा डीसी अबू इमरान की अध्यक्षता में 21 अगस्त को टंडवा प्रखंड अधिकारियों संग वर्चुअल मीटिंग हुई थी. इस वर्चुअल मीटिंग में चतरा डीसी ने बीडीओ टंडवा को आदेश दिया था कि टाना भगत समुदाय के गांवों में जाकर शत प्रतिशत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घरातल पर उतारें और इससे संबंधित रिपोर्ट भी सौंपने का आदेश दिया था. मगर एक माह बीत जाने के बाद भी टाना भगत समुदाय के गांव में टंडवा प्रखंड से कोई पदाधिकारी नहीं आया. बारिश के कारण गांव की कच्ची सड़क पर कीचड़ भर गया है. ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. इस दौरान दोपहिया एवं चार पहिया वाहन रास्ते में ही फंस जाते हैं. अगर गांव में कोई अचानक से बीमार पड़ जाए तो आफत ही आ जाती है. गांव में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है. वहीं किचटो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंगद कुमार महतो ने कहा कि किचटो पंचायत के लोगों का सांसद एवं विधायक फंड पूरी तरह बंद है. कारण यह है कि किचटो पंचायत वासियों का लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग एवं विधानसभा क्षेत्र बड़कागांव पड़ता है. और गांव चतरा जिला में पड़ता है. इस कारण गांव का विकास नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़कों के पक्कीकरण की मांग की है. मांग करने वालों में अजय गंझू, बलकू टाना भगत, मुंशी टाना भगत, बंशी टाना भगत, धाने टाना भगत, इलियास टाना भगत, बिफा टाना भगत, फूलचंद उरांव, एतवा उरांव, बानू उरांव, चौथी उरांव शामिल थे.
पिपरवार कॉलेज कारो में 24 को करम महोत्सव
पिपरवार कॉलेज कारो में रविवार 24 सितंबर को करमा पूर्व संध्या पर करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर सारी तैयारी की जा रही है. कॉलेज के सचिव बंसत नारायण महतो ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और विशिष्ट अतिथि में प्रमुख रीना कुमारी, जिला परिषद सदस्य नेहा उरांव,रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन शामिल होंगे. वहीं सम्मानित अतिथि में बहेरा मुखिया रेखा कुमारी, किचटो मुखिया संगीता देवी, पसंस बंसती देवी सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.पिपरवार के कल्याणपुर में जितिया मेला को लेकर बैठक
alt="" width="600" height="400" /> सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के कल्याणपुर सरना क्लब में तीन दिवसीय जितिया जतरा मेला के आयोजन को लेकर एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता निर्मल उरांव और संचालन शिवशंकर साव ने किया. बैठक में आगामी 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक कल्याणपुर में लगने वाले तीन दिवसीय जितिया जतरा मेला को लेकर चर्चा की गई. बैठक में इसकी तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही मेला के सफल आयोजन को लेकर गठित समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई. बैठक में प्रमुख रीना कुमारी, निर्मल उरांव, बालेश्वर उरांव, क्यूम अंसारी, शिव शंकर साव, कासिम उर्फ मुन्ना, बालकंत उरांव, मानेश्वर भगत, सचिन पासवान, अरूण उरांव, रामू मिंज सहित कई लोग मौजूद थे.
किरीगड़ा गांव में केंद्रीय महाधिवेशन को लेकर आजसू की बैठक
alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के निकट बुंडू पंचायत के किरीगढ़ा गांव में शुक्रवार को आजसू पार्टी की एक बैठक हुई. जिसमें एक महिला ग्राम प्रभारी तथा एक पुरुष ग्राम प्रभारी का चयन किया गया. महिला ग्राम प्रभारी के रूप में नमिता देवी पति कौलेश महतो तथा पुरुष ग्राम प्रभारी के रूप गणेश महतो पिता स्व.धनु महतो का चयन किया गया. चयन ग्राम प्रभारी मोराहबादी में आजसू पार्टी द्वारा होने वाले केंद्रीय महाधिवेशन में भाग लेंगे. इस मौके पर केरेडारी प्रखंड सचिव मोहन कुमार, महिला प्रकोष्ठ की केरेडारी प्रखंड सचिव आशा देवी, काशीनाथ महतो, राजकुमार महतो, विनोद महतो, गणेश महतो, मनिता देवी, यशोदा देवी, नुनिता देवी, गीता देवी, भारती देवी, मालती देवी, गंगाधर महतो, डालचंद महतो, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, छोटू कुमार, राकेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अशोका और पिपरवार में संयुक्त मोर्चा ने की गेट मीटिंग
5, 6, 7 अक्टूबरको कोयला उद्योग में होने वाले हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान
alt="" width="600" height="400" /> आगामी 5, 6, 7, अक्टूबर कोयला उद्योग में होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा युनियन के द्वारा पिपरवार क्षेत्र के अशोका परियोजना, पीट ऑफिस और पिपरवार वर्कशॉप में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया. इस गेट मीटिंग की अध्यक्षता एटक के मुंद्रिका प्रसाद और संचालन सीटू के इस्लाम अंसारी ने किया. गेट मीटिंग में आगामी 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक कोयला उद्योग में होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल को पिपरवार क्षेत्र में सफल बनाने का आह्वान किया गया. गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि कोयला उद्योग में काम करने वाले मजदूरों का 11वां वेतन समझौता ऐतिहासिक है. लेकिन ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा कोर्ट में याचिका दायर कर इसे रोकने का काम किया गया है. जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऑफिसर एसोसिएशन के इस कार्रवाई का संयुक्त मोर्चा ने कड़े शब्दों में निंदा की है. साथ ही कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. वक्ताओं ने कहा कि कोल इंडिया में अधिकारियों को भी कई सुविधा मिल रही है, जिसका कर्मियों ने कभी भी विरोध नहीं किया है. ऐसे में मजदूरों के वेतन समझौते पर ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा दायर की गई याचिका काफी निंदनीय है. कोयला उद्योग में मजदूरों के बलबूते कोल इंडिया शिखर पर पहुंची है. मजदूरों के हक और अधिकार पर हमला को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गेट मीटिंग में सभी कोयला मजदूरों को एकजुट होकर तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई. इस दौरान कोयला मजदूरों ने ऑफिसर एसोसिएशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर मुंद्रिका प्रसाद, रविंद्रनाथ सिंह, एसके चौधरी, इस्लाम अंसारी, कासिम उर्फ मुन्ना, गुरूदयाल सिंह, दिलीप कुमार गोस्वामी, बाबूलाल राम, रामू गोप, बिजेंद्र सिंह, शमशूल होदा, अमानत हुसैन, संजीव चंद्रा, क्यूम अंसारी, शाहिद समेत काफी संख्या में संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि और कोयला मजदूर उपस्थित रहे.
ईद मिलाद उन नबी को लेकर बचरा जामा मस्जिद में अंजुमन की बैठक
alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार क्षेत्र के बचरा जामा मस्जिद के प्रांगण में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद बचरा अंजुमन की एक आवश्यक बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता सदर इस्लाम अंसारी और संचालन सेक्रेटरी शेख इरफान ने किया. बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बचरा में ईद मिलाद उन नबी का त्योहार धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 सितंबर को ईद मिलाद उन नबी के मौके पर बचरा जामा मस्जिद के प्रांगण से जुलूस ए मोहम्मदी निकालने का निर्णय लिया गया. यह जुलूस ए मोहम्मदी क्षेत्र के सभी इलाकों और आवासीय कॉलोनी का भ्रमण करेगी. वहीं शाम को बचरा जामा मस्जिद प्रांगण में जलसा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जलसा में बाहर से उलेमा एवं मौलाना शामिल होंगे. बैठक में इसकी तैयारी को लेकर विचार विमर्श करते हुए सभी को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई. बैठक में हाफिज मुमताज, हाफिज मन्नवर, इस्लाम अंसारी, इरफान शेख, इकबाल हुसैन, अब्दुल कुदूस, वासिक रजा, अमजद अली, तहुर आलम, अयूब अंसारी, पिंटू खान, छोटू खान, रियासत अंसारी, जसीक अंसारी, मंजूर आलम, दानिश अंसारी, कुदूस खान, कुर्बान शेख, कल्लन आजाद, रिंकु खान, मुजाहीद इमाम, अनवर अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग
में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment