Search

 
 
 

रांची: सात धर्म बहनों ने आजीवन व्रत धारण किया

 
Ranchi: गुरुवार को रांची प्रोविंस की सात धर्म बहनें आजीवन व्रत धारण कर हमेशा के लिए परमेश्वर यीशु की अधिन हो गईं. इसमें सिस्टर अंजना प्रीति खलखो, सिस्टर निशी बारला, सिस्टर किरण सांगा, सिस्टर प्रीति किस्पोट्टा, सिस्टर कुसुम एक्का, सिस्टर तारा लकड़ा और सिस्टर संध्या लकड़ा शामिल हैं. कार्यक्रम मिस्सा बलिदान से शुरू हुआ. इसकी अगुवाई रांची आर्चबिशप विसेंट किया. संत अन्ना धर्मसंघ की मदर जेनरल मेरी ग्रेस तोपनो ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर रांची आर्च बिशप विसेंट आइंद ने कहा कि कलीसिया अपने जीवन के उद्देश्यों को तलाश करते हैं. मनुष्य की इच्छाशक्ति को विकसित करता है. जब ईश्वरीय शक्ति का ज्ञान हो जाता है तब धर्म बहनें जरूरतमंद लोगों की सेवा करती हैं.

जाने क्या है आजीवन व्रत धारण

धर्मसंघ के अधिकारियों के अधीन रहते हैं. प्रभु ईश्वर की विनती करते हैं. ये सभी अपना सारा जीवन गरीब, असहाय, दुखी, लाचार और लोगों की सेवा करेंगे. ईश्वरीय शक्ति का ज्ञान अर्जित करेंगे. वे हमेशा कलीसिया का सेवा करते रहेंगे. ईमानदारी के साथ ईश्वरीय प्रेम व सेवा का कार्य करेंगे. दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ ईश्वर में पूर्ण भरोसा रखते हुए अपना जीवन जीना होता है. मौके पर फादर जॉर्ज मिंज, फादर जॉर्ज लकड़ा, फादर निकोलस, फादर फ़िलमोन लकड़ा, फादर नीलम तिडू, फादर असीम मिंज समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-and-babulal-expressed-grief-over-hazaribagh-road-accident/">CM

हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही