Search

 
 
 

झारखंड में पिछले एक हफ्ते में बच्चा चोरी की सात अफवाहें, 13 बेगुनाह की पिटाई, एक की मौत

 
Saurav Singh
Ranchi : झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह इस वक्त चरम पर है. जिसके कारण राज्य के विभिन्न जिलों में दशहत का माहौल है. कहीं भी भीड़ का एक झुंड़ किसी को भी शक आधार पर पिटाई कर दे रहा है. पिछले दिनों ऐसे कई मामले अलग-अलग शहरों से सामने आये हैं. पिछले एक हफ्ते की बात करें तो राज्य के अलग अलग जिले में बच्चा चोरी के सात अफवाहें सामने आयी है, जिनमें 13 बेगुनाह लोगों की भीड़ ने पिटाई की और एक व्यक्ति की हत्या कर दी. पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-panchayat-servant-was-arrested-by-acb-for-taking-bribe-of-20-thousand-rupees-bribe-was-sought-for-release-of-pm-house-amount/">हजारीबाग

: 20 हजार रूपये घूस लेते पंचायत सेवक को एसीबी ने किया गिरफ्तार, पीएम आवास की राशि निर्गत के लिए मांगी थी रिश्वत
इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-water-filled-in-big-pits-built-on-nh-2-expressway-people-fishing/">धनबाद:

एनएच 2 एक्सप्रेस वे पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में भरा पानी, मछली मार रहे लोग

कई राज्यों में बच्चा चोरी की अफवाह 

राज्य में बच्चा चोरी के जितने केस दर्ज हुए हैं. उससे कहीं ज्यादा बच्चा चोरी के नाम पर अफवाहों के केस सामने आ रहे हैं. इसकी वजह है आंखें बंद करके भरोसा कर लेने वाली बीमारी. यह अफवाह जो कि उत्तराखंड के बाद , बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में फैल रही है.
इसे भी पढ़ें - RINPAS">https://lagatar.in/criminal-writ-filed-in-high-court-against-dr-jayati-shimlai-of-rinpas/">RINPAS

की डॉ जयती शिमलई के खिलाफ हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल

13 बेगुनाहों की हुई पिटाई

13 सितंबर: गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने दो युवकों को बंधक बना लिया. उन्हें काफी देर तक कमरे में बंद रखा. बाद में उनके परिजनों के आने पर उन्हे छोड़ा गया.
13 सितंबर: पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के भलूही झगरुआ गांव से रात में गुजर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया. तीनों अपनी जान बचाकर भागे और बिश्रामपुर थाना में जाकर शरण ली.पकड़े जाने पर माब लिंचिंग की घटना घट सकती थी.
14 सितंबर: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित के सिमलिया नयागांव में ग्रामीणों ने तीन महिलाओं को बंधक बनाकर पिटाई की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीनों महिलाएं दवा बेचने के नाम पर घर-घर घूम रही हैं और बच्चों को नशीली दवाई सुंघा कर उन्हें अपने साथ लेकर भाग जा रही हैं.
15 सितंबर: गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पूर्वी पंचायत के घाघरा पहाड़ी के पास बच्चा चोर की अफवाह में बुधवार शाम स्थानीय ग्रामीणों ने एक महिला व एक पुरुष की जमकर पिटाई कर दी थी.
17 सितंबर: गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव निवासी 27 वर्षीय प्रदीप रवानी को धनबाद के कोला कुसमा में बच्चा चोर कहकर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. बाद में एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई.
20 सितंबर: बच्चा चोर समझकर हजारीबाग जिला नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास व उसके पति विजय कुमार दास की ग्रामीणों ने बड़कागांव में जमकर पिटाई कर दी थी.
21 सितंबर : गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 बुलाकी रोड में एक अज्ञात व्यक्ति को लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी थी.
इसे भी पढ़ें - आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-reached-delhi-mosque-met-imam-and-muslim-leaders/">आरएसएस

चीफ मोहन भागवत दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे, इमाम और मुस्लिम नेताओं से मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही