Search

 
 
 

सातवां चरणः स्क्रूटनी के बाद राजमहल में 15, गोड्डा में 21 और दुमका से 19 उम्मीदवार मैदान में

 
Ranchi : बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सातवें चरण के लिए होने वाले तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए स्क्रूटनी का काम पूरा हो गया. स्क्रूटनी के बाद तीनों संसदीय क्षेत्र में मिलाकर कुल 55 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को स्क्रूटनी के दौरान राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 17 में से 2 प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया. इस तरह इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 15 प्रत्याशी बचे हैं. वहीं दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित 22 उम्मीदवारों में से 3 के नामांकन खारिज हो गए. यहां अब 19 उम्मीदवार रह गये हैं. गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से स्क्रूटनी के बाद सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं. यहां अब 21 उम्मीदवार बचे हैं. 17 मई को नाम वापसी की अंतिम तारीख है. उसके बाद उम्मीदवारों की वास्तविक संख्या निश्चित हो जाएगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान वाले क्षेत्रों से जुड़ी दूसरे राज्यों की सीमा पर संबंधित राज्य से समन्वय बनाकर चौकसी जारी है. चेकिंग हो रही है तथा सीमा को सील करने की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-arrested-minister-alamgir-alam-after-6-hours-of-interrogation/">BREAKING

: 6 घंटे की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही