Search

 
 
 

बच्ची की हत्या के मामले में रिश्तेदार सुबोध पाठक समेत कई गिरफ्तार, पूछताछ जारी

राजधानी रांची के रातू इलाके में लूसी पाठक नाम की एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के बाद बच्ची के शव को जला दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने रिश्तेदार सुबोध पाठक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
 

  Ranchi :  राजधानी रांची के रातू इलाके में लूसी पाठक नाम की एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के बाद बच्ची के शव को जला दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने रिश्तेदार सुबोध पाठक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले में प्रेस वार्ता कर जानकारी देगी.

 

रिश्तेदार बना हत्यारा, हत्या करने के बाद घर में कराया पाठ :  इस हत्याकांड को अंजाम रिश्तेदार सुबोध पाठक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दिया.  हत्या करने के बाद घर में पूजा पाठ  कराया. बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी.

 


यह बच्ची पिछले कई सालों से रिश्तेदार के यहां रह कर पढ़ाई कर रही थी. लेकिन तेरह मार्च की शाम को बच्ची लापता हुई और उसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की.

 


सुबोध पाठक पुलिस को कर रहा था गुमराह  : पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन की तो सुबोध पाठक ने पुलिस को सहयोग करने का ढ़ोंग किया, लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी नही थी कि यही व्यक्ति हत्यारा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

 


लुसी पाठक सोशल मीडिया एकाउंटस पर लगातार उदासी जाहिर कर रही थी : लुसी पाठक को उसके रिश्तेदार लगातार परेशान कर रहे थे. जिसके कारण वह काफी उदास रह रही थी.

 


इस संबंध में वह लगातार अपने सोशल मीडिया पर उदासी जाहिर कर रही थी. उसने कई वीडियो शेयर किये थे, जिसमें वह बता रही थी कि उसके मरने के बाद रोने वाला कोई नहीं है.

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही