- प्रोजेक्ट के लिए सात एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, पांच एकड़ पर बनेंगे टावर - स्थानीय लोगों से बातचीत के लिए नगरीय निदेशालय ने नगर निगम से किया आग्रह Ranchi : केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना लाइट हाउस प्रोजेक्ट के विरोध में कई संगठन एकजुट हो रहे हैं. यह प्रोजेक्ट एचईसी परिसर के आनी टोला में बनना है. आनी टोला के स्थानीय लोगों ने फुटबॉल मैदान बचाओ संगठन बनाया है. वहीं इस प्रोजेक्ट के विरोध में एचईसी शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ, बस्ती बचाओ समिति, मजदूर संघ जैसे संगठन एकजुट हो रहे हैं. एचईसी शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ के ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव का कहना है कि प्रोजेक्ट का निर्माण किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा. वहीं बस्ती बचाओ समिति का कहना है कि गरीबों को ऐसे प्रोजेक्ट का प्रलोभन दिखाकर उजाड़ने का काम किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट की वजह से वर्षों पुराना फुटबॉल मैदान समाप्त हो जाएगा. समिति फुटबॉल मैदान की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगी. नगरीय निदेशालय की पहल पर नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीय विजयवर्गीय, पार्षद आनंद मूर्ति पप्पू ने स्थानीय लोगों से बातचीत की थी. मगर स्थानीय लोग अपनी मांग पर अड़े रहे. स्थानीय लोगों से बातचीत के लिए नगरीय निदेशालय ने नगर निगम से आग्रह किया है. बातचीत में सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकडा, विधायक नवीन जायसवाल से भी उपस्थित होने का आग्रह किया गया है. इसे भी पढ़ें - ट्विटर">https://lagatar.in/koos-popularity-rises-amid-twitter-controversy-users-number-exceeded-30-million/26523/">ट्विटर
के विवादों के बीच koo की लोकप्रियता बढ़ी, यूजर्स की संख्या 30 लाख के पार
की बदइंतजामी ने थामी सुमित की सांसें, सीटी स्कैन के लिए 2 दिन से अब्दुल्ला को है इंतजार
Pay लगातार दूसरे महीने रहा पहले स्थान पर, WhatsApp टॉप 20 से बाहर
के विवादों के बीच koo की लोकप्रियता बढ़ी, यूजर्स की संख्या 30 लाख के पार
प्रोजेक्ट के लिए सात एकड़ जमीन होगा अधिग्रहण
रांची में आनी मौजा के पांच एकड़ में टावर बनेंगे. दो एकड़ में अन्य सुविधाएं होंगी. विशेष तकनीक के तहत प्रोजेक्ट मेलों फैक्टरी से बीम-कॉलम और पैनल तैयार कर मौके पर लाया जाएगा. भारत में पहली बार ऐसी तकनीक का इस्तेमाल होगा. 320 स्क्वायर फीट में एक मकान होगा. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/rimss-poor-arrangement-took-sumits-life-abdullah-has-been-waiting-for-ct-scan-for-2-days/26543/">रिम्सकी बदइंतजामी ने थामी सुमित की सांसें, सीटी स्कैन के लिए 2 दिन से अब्दुल्ला को है इंतजार
स्थानीय लोग नहीं होने दे रहे हैं जमीन की मापी
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का चयन हो गया है. मगर उसकी मापी नहीं हुई है. मापी के लिए दो फरवरी को नगर निगम, नगरीय निदेशालय और मैजिक रेट कंपनी के लोग आनी टोला गये थे. जिन्हें ग्रामीणों ने भगा दिया. वहीं 11 फरवरी को भी नगर निगम की एक टीम गयी थी, जिसे मापी नहीं करने दिया गया. स्थानीय लोग आनी टोला के फुटबॉल मैदान में बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट के विरोध में हमेशा तैनात हैं.प्रोजेक्ट के तहत बनेंगे 1008 मकान
केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत झारखंड में 1008 आवास बनेंगे. 2021 में यह प्रोजेक्ट पूरा करना है. प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले मकान भूकंपरोधी होंगे. जो विशेष तकनीक से बनाये जाएंगे. इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास 1 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया था. इसे भी पढ़ें -Phone">https://lagatar.in/phone-pay-has-been-in-the-first-place-for-the-second-month-in-a-row-whatsapp-off-top-20/26477/">PhonePay लगातार दूसरे महीने रहा पहले स्थान पर, WhatsApp टॉप 20 से बाहर
Leave a Comment