Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह (21 से 26 अगस्त) मनाया जा रहा है. इसके तहत आज शुक्रवार को स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस प्रिसिंपल उज्ज्वल कुमार नायक और  चीफ कॉर्डिनेटर आशा राज ने दीप प्रज्वलन कर किया. इसके बाद बच्चों ने श्रीमद्भगवद्गीता गीता के चतुर्थ अध्याय का पाठ, `मृदपि च चंदनमस्मिन् देशे` संस्कृत गीत एवं शिव तांडव स्तोत्र पर नृत्य की प्रस्तुति दी. कक्षा दसवीं की छात्रा शुभांगी पटेल ने संस्कृत भाषा में संभाषण प्रस्तुत किया. संस्कृत में श्लोक एवं गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. साथ ही छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dc-listened-to-the-problems-of-common-people-in-janata-darbar/">कोडरमा

: डीसी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं)

आध्यात्मिक उन्नति के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान आवश्यक

मौके पर उज्ज्वल कुमार नायक ने कहा कि संस्कृत भाषा के उच्चारण मात्र से कई प्रकार के प्राणायाम हो जाते हैं. इससे मानसिक एकाग्रता बढ़ती है. साथ ही बच्चों के उच्चारण दोष का निवारण किया जा सकता है. विद्यालय के संस्कृत टीचर अभय नाथ मिश्र ने कहा कि संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है. वर्तमान समय में भौतिक सुख सुविधाओं का अंबार होने के बावजूद भी मानव समाज कई तरह के मानसिक अवसाद, तनाव, चिंता और अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित है. आगे कहा कि केवल भौतिक उन्नति से मानव का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. इसके लिए आध्यात्मिक उन्नति अत्यंत आवश्यक है. जिसकी पूर्ति संस्कृत भाषा द्वारा की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/sc-adjourns-hearing-on-cbis-plea-against-bail-granted-to-lalu-yadav-by-jharkhand-hc-till-october/">लालू

की जमानत के खिलाफ SC में दायर याचिका पर सुनवाई अक्टूबर तक टली

संस्कृत भाषा देश की पहचान और स्वाभिमान

चीफ कॉर्डिनेटर आशा राज ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कृत और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है. उन्होंने कहा कि यह भाषा हमारे देश की पहचान और हमारा स्वाभिमान है.  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में इभा रानी, सुचित्रा सिन्हा और सुषमा तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन दसवीं की छात्रा सौम्या सृष्टि ने किया. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/the-student-of-jdu-provided-financial-support-to-sunila-devi-a-cleaner-of-dspmu-recruited-in-reims/">रिम्स

में भर्ती डीएसपीएमयू की सफाईकर्मी सुनीला देवी की छात्र जदयू ने की आर्थिक मदद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही