NewDelhi : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीत लहर का प्रकोप जारी है. नये साल की शुरुआत होते ही सर्दी ने उत्तर भारत को अपनी आगोश में ले लिया है. दिल्ली में शुक्रवार को शीत लहर का प्रकोप जारी रहा. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने की खबर है. हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की बात करें तो इन राज्यों में सर्दी कहर बरपा रही है. हालांकि जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/shah-reached-ranchi-arbitrariness-in-the-signal/">अमित
शाह पहुंचे रांची, सिंफर में मनमानी, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, कारोबारी शंभूनाथ के ठिकानों पर आईटी का सर्वे समेत कई खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्रिय अखबार शुभम संदेश
कैडेट कोर : एक दशक में लड़कियों की भागीदारी दोगुनी हो गयी : एनसीसी महानिदेशक
शाह पहुंचे रांची, सिंफर में मनमानी, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, कारोबारी शंभूनाथ के ठिकानों पर आईटी का सर्वे समेत कई खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्रिय अखबार शुभम संदेश
उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया
उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. हालंकि मौसम विभाग का अब ठंड से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान जताया है. अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहने की बात कही जा रही है पिछले दिनों दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो डलहौजी (8.7 डिग्री से.), धर्मशाला (5.4 डिग्री से.), शिमला (6.2 डिग्री से.), देहरादून (4.4 डिग्री से.), मसूरी (6.4 डिग्री से.) और नैनीताल (6.5 डिग्री से.) से भी कम है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-cadet-corps-girls-participation-doubles-in-a-decade-ncc-dg/">राष्ट्रीयकैडेट कोर : एक दशक में लड़कियों की भागीदारी दोगुनी हो गयी : एनसीसी महानिदेशक
Leave a Comment