Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में कड़ाके की ठंड, बुजुर्गों- बच्चों का रखें विशेष ख्याल : डॉ खेतान

Ranchi : झारखंड के सभी जिलों में पारा लगातार लुढ़क रहा है. सुबह-शाम कनकनी का एहसास हो रहा है. वहीं सर्द हवाओं के कारण धूप में गर्माहट बहुत कम है. सर्दियों में कफ, कोल्ड, फीवर, डायरिया और निमोनिया जैसे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान ठंड से बचें और परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से जरूर दिखाएं. सर्द हवाएं और हॉट शावर आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. यही वजह है की सर्दियों के दौरान ड्राई स्किन, खुजली, स्किन और हाथ पांव का फटना आम हो जाता है. साथ ही ब्लड प्रेशर और अर्थराइटिस जैसी बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को बढ़ती ठंड को लेकर बचाव का सलाह दे रहे हैं.

बच्चों को होता है निमोनिया का खतरा

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ खेतान ने कहा कि ठंड के मौसम में ब्रेन स्ट्रोक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि इस मौसम में उन्हें निमोनिया का खतरा रहता है. मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलें. इससे ब्लड प्रेशर, हार्ट और ब्रेन में समस्या नहीं होती है.

बढ़ते ठंड में बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल

बढ़ते ठंड को देखते हुए बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की सलाह डॉ खेतान ने दिया है. बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द, लकवा (पैरालिसिस) का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में गर्म कपड़ा पहनने के साथ सुबह-शाम के समय शरीर में गर्माहट के लिए अलाव का सहारा जरूर लें. इसे भी पढ़ें – जेई">https://lagatar.in/je-candidates-demonstrated-in-front-of-raj-bhavan/">जेई

अभ्यर्थियों ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही