Search

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, भोजपुरी एक्ट्रेस समेत 3 गिरफ्तार, 3 मॉडल्स भी रेस्क्यू

LagatarDesk :  मुंबई में आये दिन सैक्स रैकेट का खुलासा होता है. कुछ दिन पहले पुलिस ने गोरेगांव में सैक्स रैकेट चलाने को लेकर टीवी एक्ट्रेस आरती मित्तल को गिरफ्तार किया था. अब  पुलिस ने मुंबई में चल रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 3 मॉडल्स को भी रेस्क्यू किया गया. इस मामले में पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है. (पढ़ें, बोर्ड-निगम">https://lagatar.in/board-corporation-sharing-plan-ready-notification-possible-after-eid/">बोर्ड-निगम

बंटवारे का खाका तैयार, ईद बाद नोटिफिकेशन संभव)

पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस के पास भेजे थे कस्टमर

दरअसल मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच को आरे कॉलोनी के रायल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर को सुमन कुमारी के पास भेजा. सुमन कुमारी ने उस फर्जी कस्टमर से डील की और उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार मांगे. सुमन कुमारी ने पुलिस के फर्जी कस्टमर को रॉयल पाम होटल भेजा. जहां पहले से कई मॉडल्स मौजूद थीं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सुमन कुमारी को पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने होटल से 3 मॉडल्स को भी रेस्क्यू किया है. इसे भी पढ़ें :  ईद">https://lagatar.in/eid-is-the-message-of-happiness-and-joy-maulana-dr-asghar-misbahi/">ईद

खुशी और शादमानी का पैगाम : मौलाना डॉ असगर मिसबाही

पिछले 6 सालों से मुंबई में रह रही थी सुमन कुमारी

पुलिस के मुताबिक, सुमन कुमारी पिछले 6 सालों से मुंबई में ही रह रही थी. वह कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती है. ये मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आयी थीं. स्ट्रगल के दौर से गुजर रहीं इन मॉडल्स को पैसों की जरूरत थी. सुमन कुमारी ने उन्हें काले कारोबार में धकेल दिया. बता दें कि सुमन कुमारी भोजपुरी एक्ट्रेस है. एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म ‘लैला मजनू’ के साथ-साथ वेब सीरीज ‘जोमेस्टिक बॉक्स’ और भोजपुरी कॉमेडी एपिसोड ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने हिंदी और पंजाबी म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है. इसे भी पढ़ें : अल्लाह">https://lagatar.in/eid-is-the-gift-of-allahs-worship-maulana-syed-shah-alkama-shibli-qadri/">अल्लाह

की इबादत का उपहार है ईद : मौलाना सैय्यद शाह अल्कमा शिबली कादरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp