Search

 
 
 

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, मामला दर्ज

 
Garhwa : गढ़वा में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती की मां ने कथित प्रेमी इस्माइल खान के खिलाफ गढ़वा थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने गुरुवार को सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आरोपी इस्‍माइल खान पीड़ि‍ता उसके दूर का रिश्‍तेदार है. वह मझिआंव थाना क्षेत्र के भुसुआ गांव का रहनेवाला है. इसी रिश्ते का हवाला देकर वह पीड़िता के घर आने-जाने लगा. धीरे-धीरे उसने युवती को अपने झांसे में लिया और शादी करने का आश्‍वासन देकर उसके साथ यौन संबंध स्‍थापि‍त करने लगा. घरवालों को जब इसकी जानकारी मिली तो इस्‍माइल के घर पहुंचे और दोनों की शादी की बात की. लेकिन इस्माइल के घरवाले इस शादी के लिए रजामंद नहीं हुए. इस्माइल खान भी कथित प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया. यह बात तब और बिगड़ गई, जब इस्माइल के घरवालों ने उसकी शादी गढ़वा थाना क्षेत्र के कामता गांव में तय कर दिया. बताया गया कि 21 अगस्त को इस्माइल की शादी होनेवाली है. जिसके बाद पीड़िता ने गढ़वा के महिला थाने में मामला दर्ज कराया. पीड़िता मेराल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-hearing-in-hemant-sorens-case-completed-in-eci-waiting-for-verdict/">बड़ी

खबर : ECI में हेमंत सोरेन के मामले में सुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही