Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, दारोगा के खिलाफ सीआईडी में शिकायत

Ranchi : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले दारोगा के खिलाफ अपराध अनुसंधान विभाग ( सीआईडी) में शिकायत की गई है. यह शिकायत लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा शशांक कुमार के खिलाफ की गई है. शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराने वाली युवती ने अब सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता के पास शिकायत की है.

अनुसंधान में महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की गयी

सीआइडी डीजी से की गयी शिकायत में कहा गया हैं कि केस के अनुसंधान में महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की गयी है. इसके साथ ही केस का अनुसंधान ठीक से नहीं कर आरोपी दारोगा को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. सब इंस्पेक्टर द्वारा विभिन्न माध्यम से केस उठाने की धमकी दी जा रही है. केस नहीं उठाने पर हत्या की भी धमकी दी गयी है. युवती का आरोप है कि आरोपी दारोगा ने बेल के लिए न्यायालय में याचिका दायर की थी. जिसमें कोर्ट द्वारा लालपुर थाना पुलिस से केस डायरी की मांग की गयी थी. लेकिन जब पुलिस द्वारा केस डायरी समर्पित किया गया, तब युवती को पता चला कि केस डायरी में पुलिस ने अनुसंधान में गड़बड़ी की है.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-visit-to-jharkhand-4-thousand-additional-policemen-will-be-deployed/">राष्ट्रपति

का झारखंड दौरा, 4 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही