Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों के साथ यौन अपराध काफी गंभीर मामला : जज अख‍िल कुमार

Latehar : रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में पॉक्सो एक्ट-2012 पर जिला स्तरीय मल्टीस्टेक होल्डर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, डीसी भोर सिंह यादव, एसपी अंजनी अंजन एवं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्‍ज्वलित कर किया. मौके पर पीडीजे अखिल कुमार ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिका के साथ यौन अपराध की रोकथाम के ल‍िए प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट -2012 लागू किया गया है. बच्चों के साथ यौन अपराध काफी गंभीर मामला है. पॉक्सो एक्ट में इस तरह के अपराधों के लिए तीन साल से लेकर आजीवन कारावास व मृत्यु दंड तक की सजा है. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ यौन अपराध के कई मामले जानकारी के अभाव तथा परिवार वालों का सहयोग नहीं मिलने के कारण थाने में दर्ज नहीं हो पाते हैं. ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर परिवार एवं समाज के लोगों को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराना चाहिए. उन्होंने बताया कि लातेहार सिविल कोर्ट में वलनेरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर खोला गया है. यहां पीड़ितों का बयान दर्ज करने के लिए अलग कमरा है. डीसी भोर सिंह यादव ने कहा शिक्षक एवं अभिभावकों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी होनी चाहिए. इस बारे छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को भी बताया जाना चाहिए. बच्चों के साथ कोई यौन अपराध होने पर समय पर प्राथमिकी एवं मेडिकल जांच आवश्यक है. एसपी अंजनी अंजन ने पॉक्सो एक्ट के मामलों को संवेदनशीलता के साथ अनुसंधान करने की अपील पुलिस पदाधिकारियों से की. कहा कि सही साक्ष्य एवं गवाह उपलब्ध कराएं, ताकि अभियोजन सही तरीके से हो सके. स्पेशल जज (पॉक्सो) अमित कुमार ने पॉक्सो एक्ट- 2012 के प्रावधान व निर्धारित सजा की जानकारी दी. डीएसपी डॉ. कैलाश करमाली व सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया और कई जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने की. कार्यक्रम में आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि व एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र समेत कई न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थि‍त थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sunken-land-again-in-kapasara-colliery-fear-of-getting-buried-in-half-a-dozen-people/">धनबाद

: कापासारा कोलियरी में फिर धंसी जमीन, आधा दर्जन लोगों के दबने की अशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही