Search

 
 
 

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये, गुस्साये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद धरने पर बैठ गये

 
New Delhi/Kochi : केरल से एक बड़ी खबर आयी है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद सड़क पर धरने पर बैठ गये. खबर है कि एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने और विरोध करते हुए गो बैक का नारा लगाये जाने पर वे नाराज हो गये. उन्होंने वहां पुलिस अधिकारियों को डपटते हुए अपने एक सहयोगी से कहा कि प्रधानमंत्री से फोन कर मेरी बात करवाओ.                                                                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्राइम मिनिस्टर के यहां बात कराओ

राज्यपाल का आरोप है कि पुलिस ने एसएफआई कार्यकर्ताओं को काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने से रोका नहीं. एक वीडियो में दिख रहा है कि वे अपने सहयोगी से कह रहे हैं कि अमित शाह साहब से बात कराओ, यो कोई भी हो उनके यहां. प्राइम मिनिस्टर के यहां बात कराओ. खबरों के अनुसार कोल्लम के निलामेल में एसएफआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद राज्यपाल क्रोधित हो गये. उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी. कार से बाहर निकल आये. इस क्रम में एक चाय की दुकान से कुर्सी ली और सड़क किनारे धरने पर बैठ गये.

पुलिस खुद ही कानून को तोड़ेगी तो कानून का पालन कौन करायेगा

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक आईपीएस अधिकारी को अंग्रेजी में फटकार लगायी. कहा, मैं यहा से वापस क्यों जाऊंगा, आपने उन्हें यहां सुरक्षा दी है. एसएफआई  को पुलिस की सुरक्षा दी गयी है. मैं यहां से नहीं जाऊंगा, अगर पुलिस खुद ही कानून तोड़ेगी तो कानून का पालन कौन करायेगा.

13 एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने 13 एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. इन सभी पर आईपीसी की धारा 143, 144, 147, 283, 353, 124, 149 के तहत एफआईआर की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही