Search

 
 
 

रांची में SGFI साइकिलिंग प्रतियोगिता कल से, देशभर के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

 
Ranchi: एसजीएफआई 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स में गुरुवार से साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. झारखंड की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नेवरी रिंग रोड पर  आयोजित होगी. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बुधवार को कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग और झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र पाठक ने जानकारी दी. जिसमें बताया गया की झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 बालक और बालिका प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता 8 से 12 फरवरी तक होगी. इसमें देश भर के कुल 617 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं झारखंड के 44 साइक्लिस्ट इस स्पर्धा में भाग लेंगे. इसके ट्रैक इवेंट में 237 खिलाड़ियों ने भाग लिया.मयह स्पर्धा 8 और 9 फरवरी को खेलगांव के वेलड्रॉम में आयोजित की जाएगी. वहीं 10 फरवरी से रोड इवेंट का आयोजन नेवरी में किया जायेगा. जिसके लिए सभी परमिशन ले लिए गए हैं. पीसी के दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी धिरसेन सोरेंग, झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र पाठक, शशांक भूषण सिंह, समीर कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, रणवीर, प्रभात रंजन तिवारी, सुरजीत कुमार समेत एसोसिएशन और विभाग से जुड़े कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-recovered-chats-messages-of-vinod-singh-make-shashi-ranjan-dc-somewhere-no-relation-pure-commercial/">EXCLUSIVE:

ED ने रिकवर किए चैट, विनोद सिंह का मैसेज, कहीं का DC बना दो शशि रंजन…नो रिलेशन प्योर कमर्शियल
wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही