Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसजीएफआई : झारखंड के पहलवानों और ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Ranchi : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 19 में दिल्ली में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीता. रिंपा कुमारी ने बालिकाओं के 50 केजी भार वर्ग में रजत पदक एवं रिया कुमारी 53 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक एवं अंजीत कुमार मुंडा ने कांस्य पदक जीता. इस कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने कुल तीन पदक जीते.

दो कांस्य पदक जीता

वहीं झारखंड के ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने भी दम दिखाते हुए दो कांस्य पदक जीता. पहला पदक बालिका के अंडर 44 केजी वर्ग में सौम्य ऐकत ने कांस्य पदक झारखंड की झोली में डाला. वहीं अंडर 62 केजी वर्ग में वनिता परासर ने कांस्य पदक जीता. झारखंड के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं झारखंड के पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें – लालपुर">https://lagatar.in/municipal-corporation-doing-injustice-to-lalpur-vegetable-vendors-hawker-federation/">लालपुर

सब्जी विक्रेताओं के साथ अन्याय कर रहा नगर निगम : हॉकर फेडरेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही