Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसजीएफआई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता, झारखंड की अंडर 14 बालिका टीम बनी चैंपियन

Ranchi :  झारखंड की बेटियां 68 वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (एसजीएफआई) 2024-25 में शानदार जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनी. मध्य प्रदेश के मंदसौर में 9 से 13 दिसंबर तक आयोजित अंडर 14 बालिका वर्ग राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने मेजबान मध्य प्रदेश को 2-0 से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. झारखंड की ओर से सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सिमडेगा की छात्रा राजमुनि कुमारी ने खिताबी मुकाबले में पहला गोल किया. वहीं, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू की छात्रा सुगन सांगा ने दूसरा गोल कर जीत झारखंड की झोली में डाल दी.

आरती बड़ाइक कोच और एम्मा बारा टीम मैनेजर थी

इस टीम में आरती बड़ाइक कोच और एम्मा बारा टीम मैनेजर की भूमिका में रही. झारखंड की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, समेत खेल विभाग के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही