Search

 
 
 

एसजीवीएस अस्पताल ने 65 बेड का बनाया कोविड वार्ड, इस्तेमाल के लिए सरकार से किया आग्रह

 

Ranchi : कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में शहर के अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा है. इलाज के अभाव में मरीज अस्पताल के दरवाजे पर दम तोड़ रहे हैं. अस्पताल में वेंटिलेटर कम पड रहे हैं. ऑक्सीजन के अभाव में जान जा रही है. संक्रमित मरीजों के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की आवश्यकता है. एसजीवीएस अस्पताल, खूंटी ने सरकार से अस्पताल में उपलब्ध सभी 65 बेड का उपयोग कोविड मरीजों के इलाज के लिए करने का आग्रह किया है.

राज्य सरकार हर जिले में ऑक्सीजन सपोर्ट बेड उपलब्ध करा रही है. अबतक 4200 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड मरीजों के लिए तैयार हो गए है. 300 और ऑक्सीजन सपोर्ट बेड कल तक मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगा. मगर इतने बेड झारखंड के लिए बहुत कम हैं. यह कहना है एसजीवीएस अस्पताल अनिगड़ा, खूंटी के डॉ निर्मल सिंह का.

आंख व हड्डी के अस्पताल में उपलब्ध है ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, सरकार करें इस्तेमाल

डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में आंख व हड्डी के दर्जनों बडे अस्पताल है. जिनमें 1000 से ज्यादा ऑक्सीजन सपोर्ट बेड हैं. आपातकाल में उन बेड का इस्तेमाल सरकार कर सकती हैं. एसजीवीएस अस्पताल अनगड़ा, खूंटी आंख का अस्पताल है. इस अस्पताल में रोजाना 10 आंख का ऑपरेशन होते थे. माह में 350 से ज्यादा आंख के ऑपरेशन होते रहे हैं. वर्तमान में ऑपरेशन बंद है. ऐसे में एसजीवीएस अस्पताल अनगड़ा, खूंटी में उपलब्ध 35 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड का इस्तेमाल सरकार कर सकती है. अस्पताल में कुल 65 बेड हैं. ऐसे प्रदेशभर में सैकडों अस्पताल है, जिन्हें सरकार अपने अधीन लेकर संसाधन का उपयोग कर सकती है.

मुख्यमंत्री से अस्पताल प्रबंधन ने ​किया आग्रह

एसजीवीएस अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लिखित आग्रह किया है कि अस्पताल में उपलब्ध 65 बेड का इस्तेमाल सरकार कर सकती है. कोविड महामारी के समय अस्पताल प्रबंधन भी सरकार को सहयोग करेगा. अस्पताल में 35 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड है. जिनके इस्तेमाल से कोविड संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सकती है. 

राजधानी सहित प्रदेशभर में दर्जनों आंख व हड्डी के बडे अस्पताल

कोविड महामारी के दौरान आंख व हड्डी के अस्पताल तकरीबन बंद है. गंभीर मरीज ही अस्पताल पहुंच रहे है. राजधानी सहित प्रदेशभर में दर्जनों आंख व हड्डी के बडे अस्पताल है. जिनमें 1000 से ज्यादा ऑक्सीजन सपोर्ट बेड है. इस आपात स्थिति में सरकार अस्पताल संचालकों से बात कर उन बेड का सदुप्रयोग अभी कर सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही