Search

 
 
 

शब-ए-बारात गुनाहों से तौबा की रात, मांगते हैं माफी: मोंलाना अब्दुल वाजिद

 
Balumath, Latehar: बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो मे मुस्लिम धर्मावलंबियों के बीच अक़ीदत व हर्षोल्लास के साथ शब-ए-बरात मनाई गई. मुसलमानों के लिए शब-ए-बारात बहुत ही खास पर्व होता है. बताया जाता है कि शब-ए-बारात गुनाहों से तोबा करने की रात होती है. जिसमें अल्लाह की इबादत कर अपने गुहानों की माफी मांगते हैं. इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए यह पर्व फजीलत और इबादत की रात होती है. जिसमें मुसलमान अल्लाह तबारक व तआला से अपने गुनाहों की माफी मांगते है. इस संबंध मे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अताउल्लाह एवं मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी ने बताया कि शब-ए-बारात की रात नमाज, तस्वीह के साथ कब्रिस्तान मे जाकर अपने गुज़रे हुये पूर्वजों को बखस्ते हैं. इस दुनिया से जितने लोग चले गये हैं ,उनके नाम फातियाह पढकर वखश्ते है. उन्होंने बताया कि अल्लाह की इबादत कर लोग अपने गुनाहों के लिए माफी तलब करते है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outrage-against-irregularities-in-abua-residence-demand-raised-for-transfer-of-bdo/">धनबाद

: अबुआ आवास में गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोश, बीडीओ के तबादले की उठी मांग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही