Ranchi : झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात पर कल यानी 14 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की है. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि 14 अक्टूबर 2024 में जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 2025 में विभिन्न पर्वों और अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है. उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
शब-ए-बारात की छुट्टी 14 को, कार्मिक विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
Last Updated: Feb 13, 2025 12:00 AM (IST)