Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से पलामू तक अपराध का साया, सरकार विफल : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सैंकड़ों बच्चों के गायब होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है. राजधानी रांची में डीसी ऑफिस व सीएम आवास के पास तक गुंडे व माफिया खुलेआम घूम रहे हैं. प्रदेश में कानून का राज स्थापित होना चाहिए.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. अपराध अपने चरम पर है. रांची से लेकर पलामू तक लोग अपराध के साए में जिंदगी गुजार रहे हैं. अरुण सिंह शनिवार को मेदिनीनगर के एक होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. 

 

उन्होंने सैंकड़ों बच्चों के गायब होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है. राजधानी रांची में डीसी ऑफिस व सीएम आवास के पास तक गुंडे व माफिया खुलेआम घूम रहे हैं. प्रदेश में कानून का राज स्थापित होना चाहिए. उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसी अपराधी की हिम्मत नहीं होती कि वह खुलेआम वारदात को अंजाम दे सके.

 

अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि पलामू में व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है. जमीन पर अवैध कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं. इससे आम लोगों व व्यवसायियों के बीच डर का माहौ है. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव सरकार को जवाब देने का अवसर है और जनता इस अवसर का सही उपयोग करेगी.

 

केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से लागू करने में पूरी तरह विफल रही है. आम लोगों के लिए राज्य सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है.

 

भाजपा के अन्य उम्मीदवारों के मैदान में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक परिवार में कई लोग होते हैं. एक-दो लोग इधर-उधर चले जाते हैं, लेकिन समय के साथ सभी वापस आ जाते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रेसवार्ता में पलामू सांसद वीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया,  भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही