Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाह पर टिप्पणी मामला: राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, HC में दो सप्ताह बाद सुनवाई

Ranchi: चाईबासा जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर दिये गये बयान के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी को दी गई राहत फिलहाल बरकरार रखी है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की सहमति से इस मामले में सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की गई. दरअसल, राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान चाईबासा जिले में अमित शाह के पर एक बयान दिया था. जिसके बाद भाजपा नेता प्रताप कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा कोर्ट में कम्प्लेन केस दर्ज करवाया है. चाईबासा कोर्ट द्वारा कम्प्लेन केस में लिए गए संज्ञान को रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट से गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें-IIT">https://lagatar.in/two-scholars-of-iit-madras-are-taking-online-classes-in-vbu-uset/">IIT

मद्रास के दो स्कॉलर VBU यूसेट में ले रहे ऑनलाइन क्लास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही