Search

 
 
 

मोदी हो या शाह सभी हेमंत सोरेन से डरे हुए हैंः सुप्रियो

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के मेनिफेस्टो में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की योजनाएं शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी है. मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार और भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर भी जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े-बड़े नेता चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर गृह मंत्री अमित शाह या फिर प्रदेश के अन्य नेता सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन से डरा हुआ है.

पीएम मोदी का 2014 से 2024 तक कोई अता पता नहीं था

कहा कि इस चुनाव में प्रपंच कर ये नेता झारखंड को कॉरपोरेट घराने के हाथों बेचना चाहते हैं. इस चुनाव को जीतने के लिए कई तरह के नारे इन दिनों छाया हुआ है. कोई कहता है आरक्षण समाप्त कर देंगे, तो कोई कहता है बंटोगे तो कटोगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2014 से 2024 तक कोई अता पता नहीं था. आज तक उन्होंने घुसपैठ का नाम नहीं लिया. अचानक 2024 के चुनाव में उन्हें घुसपैठ याद आ रहा है. उन्होंने कहा कि लगातार केंद्रीय एजेंसियों को टूल की तरह केंद्र सरकार उपयोग कर रही है. हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता देगी. 23 नवंबर को इनका सारा खेल समाप्त हो जाएगा. इसे भी पढ़ें -केरल">https://lagatar.in/kerala-one-thousand-churches-opened-a-front-against-the-arbitrariness-of-the-waqf-board/">केरल

: एक हजार चर्चों ने वक्फ बोर्ड की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही