Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरुणाचल प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है

Advertisement
Advertisement
Itanagar : राहुल बाबा आंख खोल दो, इटालियन चश्मा निकाल दो और भारतीय चश्मा पहन लो तो मालूम पड़ेगा कि 8 साल में क्या हुआ है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए यह बात कही. कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेसी मित्र बोलते हैं कि 8 साल हो गये मोदी जी ने क्या किया? ये कांग्रेस वाले आंख बंद करके विकास को ढूंढ रहे हैं. इसी क्रम में राहुल को इटालियन चश्मा निकालने और भारतीय चश्मा पहनने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : कौन">https://lagatar.in/who-is-the-real-hindu-raj-thackeray-slams-uddhav-thackerays-statement-demands-pm-to-implement-uniform-civil-code/">कौन

है असली हिंदू, उद्धव ठाकरे के बयान पर राज ठाकरे ने हल्ला बोला, पीएम से Uniform Civil Code लागू करने की मांग

अमित शाह ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

अमित शाह ने यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी. आज रविवार को सबसे पहले गृह मंत्री ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ नामसाई जिले में गोल्डन पैगोडा (स्वर्ण शिवालय) का दौरा किया और प्रार्थना की. नामसाई जिले में 1000 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने खांडू सरकार की जमकर प्रशंसा की. अमित शाह ने कहा कि इन 8 सालों में पर्यटन को बढ़ाने के लिए, यहां के लॉ एंड ऑर्डर को शांति प्रदान करने के लिए, इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए और विकास को बढ़ाने के लिए पेमा खांडू और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने जो 50 साल में नहीं हुआ वो 8 साल में करने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-to-leave-for-tokyo-tonight-to-attend-the-quad-summit/">प्रधानमंत्री

मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने आज रात टोक्यो रवाना होंगे

तीन सालों में 9,600 चरमपंथी हथियार डाल चुके हैं

शाह ने दावा किया कि पिछले 3 सालों में 9,600 चरमपंथी हथियार डाल चुके हैं और मुख्यधारा में शामिल हो गये हैं. हमारी सरकार का उद्देश्य सभी विवादों को समाप्त करके पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करना है. भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर में आतंकवादी गतिविधियों में 89 फीसदी की कमी की है. शाह ने कहा कि हम परशुराम कुंड को रेलवे के माध्यम से जोड़ेंगे. कहा कि हमने राज्य में दूर-दराज के स्थानों को जोड़ने के साथ-साथ राज्य भर में सड़कों का जाल बिछाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही