Search

 
 
 

शहबाज शरीफ ने दूसरी बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली, पीएम मोदी ने बधाई दी

 
 Islamabad :  पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ ने सोमवार को दूसरी बार  पाकिस्तान पद की शपथ ली. राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक समारोह में शहबाज को पीएम पद की शपथ दिलाई. इससे पहले शहबाज शरीफ  अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री थे. वहीं 2024 में एक बार फिर शहबाज के हाथों में पाकिस्तान की बागडोर है. शहबाज ऐसे समय में पाकिस्तान के पीएम बने है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं.

 शहबाज को 336 में से मिले 201 वोट 

नये प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए नेशनल असेंबली में रविवार को मतदान हुआ. जिसमें पीएमएल-एन और पीपीपी के उम्मीदवार शहबाज को 336 सदस्यी संसद में 201 वोट मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उमर अयूब खान को 92 वोट मिले. हालांकि मतदान में हेराफेरी के आरोपों के बीच आठ फरवरी को हुए चुनाव में पीएमएल-एन स्पष्ट बहुमत पाने में नाकाम रही. पार्टी को 265 में से बस 75 सीट पर जीत हासिल हुई थी. पीएमएल-एन 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है.

PM बनते ही शहबाज ने भारत के खिलाफ उगला जहर

शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनते ही भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया. नेशनल असेंबली में उन्होंने कहा कि कश्मीर को आजाद कराने की जरुरत है. कश्मीर में बेगुनाह कश्मीरियों का खून बहाया जा रहा है. कश्मीर की वादी उनके खून से सुर्ख हो चुकी है, लेकिन पूरी दुनिया खामोश है. शहबाज ने कहा कि हम समानता के आधार पर पड़ोसियों के साथ संबंध बनाये रखेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही