Search

रांची: अजय नाथ शाहदेव ने युवाओं के साथ किया संवाद

Ranchi: पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव ने मंगलवार को सेक्टर 2 धुर्वा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा युवाओं के मजबूत साथ और सहयोग से हम हटिया में विकास की नयी गाथा लिखेंगे. इतिहास गवाह है कि युवाओं ने अपने जिद और जज्बे से हमेशा क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से हजारों युवा पहुंचे थे, जिन्हें संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हटिया में युवाओं के रोजगार की व्यवस्था मेरी प्राथमिकता है. क्षेत्र में आईटी पार्क की स्थापना सहित अलग-अलग उद्योगों की स्थापना कराने पर मेरा जोर होगा. नगड़ी और रातू प्रखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्थापना कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर मेरा विशेष फोकस रहेगा.

हटिया, रातू, नगड़ी में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेंगे

अजय ने कहा कि युवा फिट तंदुरुस्त तो रहेंगे ही साथ खेल को अपना कैरियर बनाते हुए आगे बढ़ने में भी सहयोग मिलेगा. हटिया, रातू, नगड़ी में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेंगे. नगड़ी में सरकारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलवाना लक्ष्य है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ होगा. गांवों में एजुकेशन सिस्टम पर काम करेंगे. सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करेंगे. गांव के बच्चों को भी उनके स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी शिक्षा मिलेगी. स्कूलों में खेल, संगीत के लिए भी शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. छात्रों के लिए लाइब्रेरी की स्थापना कराते हुए उनके लिए विशेष फंड की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे जिससे वे बाहर जाकर उच्चतर पढ़ाई कर सके.

पैसे के अभाव में गरीब छात्रों को पढाई से वंचित नहीं होने देंगे

अजय ने कहा कि पैसों के अभाव में गरीब छात्रों को पढाई से वंचित नहीं होने देंगे. लड़कियों के लिए रातू और नगड़ी से कॉलेज के लिए फ्री बस सेवा शुरू करेंगे. कुडुख भाषा सेंटर की स्थापना करेंगे और भाषा की समृद्धि के लिए काम करेंगे. विकास कार्यों में सरकारी फंड का दुरूपयोग रोकेंगे और उसमें पारदर्शिता लाना लक्ष्य है मेरा. युवा संवाद में शामिल युवक-युवतियों ने भी अपनी बातें खुल कर रखीं. युवाओं ने एक स्वर से अजय नाथ शाहदेव को मजबूत साथ देने की बात कही. युवा संवाद में अमर उरांव, नारायण उरांव,बजरंग महतो, निरंजन कुमार महतो,रेणु तिर्की,रायमुनी किस्पोट्टा,कुशल उरांव,अरसद कुरैशी सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/hc-directs-that-vc-registrar-of-all-universities-of-the-state-should-be-present-in-person-on-october-22/">झारखंड

HC का निर्देश, सभी यूनिव
र्सिटी के वीसी-रजिस्ट्रार 22 अक्टूबर को सशरीर हों उपस्थित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//