Search

 
 
 

रातू किला में राजकुमारी माधुरी व अजय नाथ शाहदेव ने कल्पना सोरेन का किया स्वागत

 
Ranchi: रातु में आयोजित मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद कल्पना सोरेन रातूगढ़ किला पहुंची. जहां राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी देवी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने उनकी अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया. किला परिसर में कल्पना सोरेन ने सबसे पहले मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया. अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें किला का भ्रमण कराया और यहां के इतिहास के बारे में उन्हें बताया. कल्पना सोरेन काफी देर तक किला परिसर में रहीं और सभी से वार्तालाप किया. इस दौरान कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, राज्य सभा सांसद महुआ मांजी, सांसद जोभा मांझी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पृथ्वी नाथ शाहदेव, अमर उरांव, रमेश शाहदेव, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, कुशल उरांव, अतुल ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-national-conference-congress-alliance-headed-towards-a-thumping-majority-with-more-than-50-seats/">जम्मू-कश्मीर

:  . नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस अलायंस 50 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही