Search

 
 
 

लोहरदगा: शहीद शेख भिखारी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

 
Lohardaga: सदर प्रखंड के कुरसे फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आयोजित चार दिवसीय शहीद शेख भिखारी प्रतियोगिता का समापन हो गया. समापन समारोह में लोहरदगा विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के पुत्र युवा नेता रोहित प्रियदर्शी उरांव एवं अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के नाजिम ए आला हाजी अब्दुल जब्बारूल अंसारी व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल मौजूद थे. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीएम अरसलान बनाम नगड़ी थाना के बीच हुआ. जिसमें मैदानी खेल में नगड़ी थाना की टीम ने सीएम अरसलान को 2–0 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता टीम बनी.

फुटबाल का खेल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक त्योहार भी हैः रोहित उरांव

इस मौके पर मुख्य अतिथि रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा कि फुटबाल का खेल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक त्योहार भी है. जिससे हम सभी आनंद लेते हैं. वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी इस प्रकार के प्रतियोगिता से अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन और फीफा के नियम से मैच खेले, निश्चित रूप से सफलता उनके कदमों में होगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक हातिम अंसारी, विशाल डुंगडुंग, असलम अंसारी, रौनक इकबाल, निश्चय वर्मा, अरशद अयुब, अध्यक्ष फरहान अंसारी, सचिव अरसलान अंसारी, तबारक अंसारी, खुर्शीद अंसारी, ग्यासुद्दीन अंसारी व शमसाद अंसारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही