Search

 
 
 

कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिपः अब्दाली

 
Ranchi: शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन रांची शाखा, इरबा में शुरू हो रहा है. इंस्टिट्यूशन ने इंटेलेक्चुअल मीट का आयोजन किया. इंटेलेक्चुअल मीट में शहीन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की शैक्षणिक पद्धति इसकी विशेषताएं और झारखंड के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मौके पर चर्चा की गई. मौके पर इंस्टिट्यूशन के रांची शाखा अध्यक्ष अब्दुल हसीब अंसारी ने कहा कि यहां केजी से क्लास 7 तक सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाई होगी. साथ ही क्लास 11 व 12 का इंटीग्रेटेड नीट का बैच भी चलेगा. लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग आवासीय कैंपस भी उपलब्ध है. हमारा मकसद है झारखंड के छात्रों को विकसित करना जिससे वह समाज को कैसे आगे बढ़ाएं. शाहीन ग्रुप के साजिद अंसारी ने कहा कि झारखंड में दीनी माहौल में विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध होगी.

शाहीन ग्रुप में यूपीएससी, नीट, जेइइ की तैयारी भी कराई जायेगी

शाहीन ग्रुप के हेड अबू तल्हा अब्दाली यूपीएससी, नीट, जेइइ की तैयारी भी कराई जायेगी. कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की सुविधा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि शहीन ग्रुप की शाखाएं देश भर में 18 जगह हैं. ग्रामीण व शहरी शिक्षा के बीच के अंतर को खत्म करना ही हमारा मकसद है. सीईओ जावेद अहमद ने कहा कि यह स्कूल 5 एकड़ में फैला है, जहां मुस्लिम समाज में शिक्षा के क्षेत्र में तब्दीली लाना ही हमारा मकसद है. हमारा मकसद है कि शहीन ग्रुप का इंस्टीट्यूशन हब आफ एकेडमिक एक्सीलेंस रांची और झारखंड का बने. मौके पर रांची व झारखंड के मो शाहिद अहमद अंसारी अध्यक्ष मेदांता ग्रुप, मो जावेद मंसूरी सदर सिमरिया अंजुमन, शरीफ अंसारी, मो हसीम, मास्टर मोइज, मुंतजिर अहमद रजा, अब्दुल कुद्दुस अंसारी, रहीम अंसारी, डॉ अतिकुर रहमान, नईम अंसारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही