NewDelhi/Patna : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अब दिल्ली की नहीं, बिहार की राजनीति करेंगे. भाजपा ने राज्य की राजनीति में भेजने का संकेत देते हुए शनिवार को शाहनवाज हुसैन को बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर दिया है. जान लें कि बिहार विधान परिषद के लिए दो सीटों पर उप चुनाव होने हैं. दोनों सीटें भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और विनोद नारायण झा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, इनमें एक सीट पर भाजपा ने हुसैन को दी है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/letter-of-100-former-bureaucrats-to-pm-modi-seeking-answers-to-questions-about-pm-cares-fund/18524/">पीएम
केयर्स फंड को लेकर 100 पूर्व नौकरशाहों का पीएम मोदी को पत्र, सवालों के जवाब मांगे
है राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादियों का असली चेहरा, जीत और बस जीत, हर कीमत पर
कोर्ट से किसान संगठन की मांग, कृषि कानूनों पर बनायी गयी कमेटी के सदस्य बदले जायें
केयर्स फंड को लेकर 100 पूर्व नौकरशाहों का पीएम मोदी को पत्र, सवालों के जवाब मांगे
हुसैन 2006 और 2009 में दो बार भागलपुर से सांसद रह चुके हैं
भाजपा नेता हुसैन 2006 और 2009 में दो बार भागलपुर से सांसद रह चुके हैं. साथ ही 1999 में किशनगंज से भी लोकसभा सांसद रह चुके है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वह नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. शाहनवाज हुसैन 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भागलपुर से हार गये थे. 2019 में उनका टिकट कट गया था. इसे भी पढ़ें : यही">https://lagatar.in/this-is-the-real-face-of-nationalism-and-nationalists/18523/">यहीहै राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादियों का असली चेहरा, जीत और बस जीत, हर कीमत पर
चुनाव में भाजपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है
सूत्रों के अनुसार बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि खाली हुई दोनों सीटें भाजपा के कब्जे में थीं. कहा जा रहा है कि एक सीट पर राजद अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा. हालांकि पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. सदन में संख्या बल के कारण से राजद सहयोगी दलों के सहयोग से एक सीट जीत सकती है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/demand-for-farmers-organization-from-supreme-court-members-of-committee-made-on-agricultural-laws-should-be-changed/18514/">सुप्रीमकोर्ट से किसान संगठन की मांग, कृषि कानूनों पर बनायी गयी कमेटी के सदस्य बदले जायें
Leave a Comment