Patna: बिहार में इन दिनों रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर जमकर राजनीति देखने को मिल रही है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. शहनवाज हुसैन ने इस मामले को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं, और कहा है कि बिहार में जो हुआ उसके लिये वही जिम्मेदार होगा जिसकी सरकार है. साथ ही उन्होंने पूछा की दंगाइयों को उल्टा टांगने पर CM नीतीश और तेजस्वी यादव को एतराज क्यों है?
इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-meeting-of-the-management-committee-of-kesharda-high-school/">बहरागोड़ा
: केशरदा उच्च विद्यालय की प्रबंध समिति की हुई बैठक
: केशरदा उच्च विद्यालय की प्रबंध समिति की हुई बैठक
alt="" width="600" height="400" />
बता दें कि 2 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आते ही सभी दंगाइयों को ‘उल्टा लटका कर सीधा किया जाएगा.’ जिसके बाद से ही लगातार उनके बयान को लेकर नीतीश कुमार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि जब 2017 में हम इन लोगों के साथ गए थे तो एक घटना हुई थी, उसमें एक नेता का बेटा शामिल था तो उसको भी हम गिरफ्तार करवाए थे. ये लोग कभी कुछ किए हैं? जो यहां हुआ है आप सभी लोगों को मालूम है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-meeting-held-at-block-resource-center-guidelines-given/">चक्रधरपुर
: प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों की हुई गोष्ठी, दिए गए दिशा-निर्देश [wpse_comments_template]
: प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों की हुई गोष्ठी, दिए गए दिशा-निर्देश [wpse_comments_template]

Leave a Comment