Search

 
 
 

शाहरुख खान की स्टारर फिल्म 'डर हुई री- रिलीज, शेयर किया पोस्ट

 
Lagatardsk : फिल्मे री रिलीज होने के चलन ने तेजी पकड़ ली है.आए दिन पुरानी फिल्में री रिलीज हो रही है.इसी बीच शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला की थ्रिलर फिल्म `डर ए वायलेंट लव स्टोरी`  री- रिलीज हो  गई है.
https://www.instagram.com/p/DH-r3tMhkHO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DH-r3tMhkHO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

"> हाल ही में  राज फिल्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी . साथ ही इसके कैप्शन लिखा लिखा - `इस आइकोनिक कहानी को फिर से बड़े पर्दे पर देखें. डर कल सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है. अभी अपनी टिकटें बुक करें. शेयर किये पोस्टर में मेकर ने `डर: ए वायलेंट लव स्टोरी` का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म की री-रिलीज का डेट मेंशन किया गया है. जो 4 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है.   तो वहीं यश चोपड़ा ने शाहरुख खान की इस वायलेंट लव स्टोरी को डायरेक्ट किया था. यह फिल्म 1993 की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला अहम भूमिका में थे. इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, तन्वी आजमी और दलीप ताहिल शामिल भी हैं. यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म `डर: ए वायलेंट लव स्टोरी` है. इस फिल्म में शाहरुख खान ने राहुल की भूमिका निभाई है. यह फिल्म राहुल के किरण (जूही चावला) के प्रति जुनूनी प्यार पर आधारित है, जिसकी सगाई नौसेना अधिकारी सुनील (सनी देओल) से होती है. इसमें जादू तेरी नजर और तू मेरे सामने जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही