Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाहरुख की पत्नी गौरी खान 51वां बर्थडे मना रही, फराह खान ने पोस्ट शेयर कर किया विश

Lagatardesk:  आज है srk की वाइफ गौरी खान का जन्मदिन. गौरी खान अपना 51 वां जन्मदिन मना रही हैं. गौरी खान का जन्म 8 अक्तूबर, 1970 में दिल्ली में हुआ था. इस खास मौके पर उनके फैमली और बॉलीवुड के साथ कई सेलेब्स ने गौरी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी. साथ ही गौरी खान की फ्रेंड और फिल्म मेकर, फराह खान ने अपने बेस्ट फ्रेंड की वाइफ को खास अंदाज में विश किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए फनी इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा है, `हैप्पी बर्थडे गौरी खान. मुझे अच्छा लगता है कि हमारी एफर्टलेस फ्रेंडशिप मेरे आलस्य के साथ पूरी तरह से फिट बैठती है. कहने की जरूरत नहीं है...आई लव यू`.https://lagatar.in/shahrukhs-wife-gauri-khan-is-celebrating-her-51st-birthday-farah-khan-wished-by-sharing-a-post/untitled-4-93/"

rel="attachment wp-att-961342">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-4-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पहली तस्वीर में फराह खान और गौरी खान एक सोफे पर बैठे कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं. जिसमें दोनों काफी खूबसूरत दिख रही हैं. पोस्ट साझा होते ही उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर यूजर गौरी को बर्थडे विश कर रहे हैं. पोस्ट के कमेंट सेक्शन को लाल दिल वाले इमोजी से भर दिया है. वहीं गौरी के साथ-साथ फराह का शाहरुख के साथ भी गहरा रिश्ता है. शाहरुख ने फराह खान का कन्यादान किया था.https://lagatar.in/shahrukhs-wife-gauri-khan-is-celebrating-her-51st-birthday-farah-khan-wished-by-sharing-a-post/untitled-3-107/"

rel="attachment wp-att-961344">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-3-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />गौरी ने बच्चों के बड़े होने के बाद अपने करियर पर ध्यान दिया और एक सक्सेसफुल इंटीरियर डिजाइनर बन गईं. गौरी अपने फैशनेबल सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने कई फिल्म स्टार्स के घर डिजाइन करके सुर्खियां बटोरी हैं. वो सिर्फ इंटीरियर डिजाइनर ही नहीं, बल्कि एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. उनके पास खुद का प्रोडक्शन हाउस और डिजाइनिंग कंपनी भी है. गौरी के पास मुंबई, दिल्ली, अलीबाग, लंदन, दुबई और लॉस एंजेलिस में करोड़ों के बेहतरीन घर भी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही