Search

 
 
 

गढ़वा : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में निर्णायक की भूमिका में होंगे शैलेंद्र पाठक

 
Garhwa : 22 से 28 जनवरी तक तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में गढ़वा के शैलेंद्र पाठक को साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा निर्णायक मंडली में शामिल करते हुए निर्णायक के रूप में नियुक्ति की गई है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं तमिलनाडु स्टेट गवर्नमेंट द्वारा की जा रही है. प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के साथ साइकिलिंग ट्रेक एवं रोड रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में शामिल होने पर श्री पाठक को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, गढ़वा डीसी शेखर जमुआर, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल, रेखा चौबे, अनिता दत्त, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, सचिव आलोक मिश्रा, विजय केशरी, प्रोफेसर डॉ. उमेश सहाय, अनिल पांडेय, साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे, वॉलीबाल संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, बॉक्सिंग संघ के सचिव रामप्रवेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि खेलकूद ओमप्रकाश गुप्ता, धीरज दुबे, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक रामा शंकर सिंह, प्रभात तिवारी, ललन पहलवान, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार चंद्रवंशी, अजयकांत, सुशील कुमार तिवारी आदि ने बधाई दी है. इसकी जानकारी गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-handed-over-appointment-letters-to-2500-youth/">सीएम

ने 2500 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही