Sports Desk : शाकिब अल हसन के ऑलराउंडर प्रदर्शन से बांग्लादेश ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 50 रन से हरा दिया. शाकिब अल हसन ने पहले बैट से 75 रन बनाए, फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों का पवेलियन भी भेजा. शाकिब के इस प्रदर्शन की वजह से बांग्लादेश ने इंग्लैंड को हरा दिया. शाकिब को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. चट्टोग्राम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. बांग्लादेश की पूरी टीम 48.5 ओवर में 246 पर ऑलआउट हो गई. जवाबी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 43.1 ओवर में 196 रन ही बना सकी और मैच 50 रन से हार गई. हालांकि सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर लिया था. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/police-ambulance-coffin-and-smuggler-were-shocked-to-see-the-method-of-liquor-smuggling-see/">शराब
तस्करी का तरीका देख चौंक गई पुलिस, एंबुलेंस, ताबूत और तस्कर…देखें
ने बढ़ाया कदम, शिखर पर होंगे हम [wpse_comments_template]
तस्करी का तरीका देख चौंक गई पुलिस, एंबुलेंस, ताबूत और तस्कर…देखें
बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 17 रन पर टीम को 2 झटके लग गए. कप्तान तमिम इकबाल (11) और लिट्टन दास (0) सैम करन का शिकार हो गए. नजमुल हसन शांतो (53) ने मुश्फिकुर रहीम (70) के साथ 98 रन की पार्टनरशिप की. शांतो के बाद शाकिब ने 75 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. बांग्लादेश के बाकी बैटर्स में महमुद्दुल्ला ने 8, अफीफ होसैन ने 15, मेहदी हसन मिराज ने 5 और तैजुल इस्लाम ने 2 रन बनाए. मुस्ताफिजुर रहमान शून्य के स्कोर पर LBW हुए और इबादत हुसैन एक रन पर नाबाद रहे. इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. आदिल रशीद और सैम करन को 2-2 विकेट लिए. डेब्यूटांट रेहान अहमद और क्रिस वोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया. एक बैटर रन आउट हुआ.इंग्लैंड ने ऐसे गंवाए विकेट
247 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम से जेसन रॉय (19) और फिल सॉल्ट (35) ने 54 रन की पार्टनरशिप की. लेकिन, 55 रन पर 3 बैटर आउट हो गए. सैम करन (23) और जेम्स विंस (38) पारी संभालने लगे ही थे कि मेहदी हसन मिराज ने करन को पवेलियन भेज दिया. 127 के टीम स्कोर पर विंस भी आउट हो गए. 130 पर टीम ने मोईन अली (2) के रूप में छठा विकेट भी गंवा दिया. कप्तान जोस बटलर (26) ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन वह तैजुल इस्लाम की बॉल पर LBW हो गए. यहां से इंग्लिश टीम संभल नहीं सकी और 196 के स्कोर पर ऑलआउट हो कर 50 रन से मैच हार गई. बाकी इंग्लिश बैटर्स में वोक्स ने 34, आदिल रशीद ने 8 और रेहान अहमद ने 2 रन बनाए. डेविड मलान शून्य पर आउट हुए और जोफ्रा आर्चर 5 रन पर नाबाद रहे. इसे भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/women-have-taken-a-step-forward-we-will-be-on-top/">महिलाओंने बढ़ाया कदम, शिखर पर होंगे हम [wpse_comments_template]
Leave a Comment