Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मकर संक्रांति 15 जनवरी को शक्तिद्वय संयोग

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :14 जनवरी 2022 शुक्रवार को रात 8.34 बजे खरमास की समाप्ति के साथ भगवान सूर्य मकर राशि में पहुंच जाएंगे. सूर्य की गति दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएगी. रात्रि कालीन संक्रांति के कारण 15 जनवरी को पुण्यकाल माना जाएगा. भारतीय परंपरा में यह पर्व की तरह मनाया जाता है. नवान्न धान का चूड़ा दही के साथ खाया जाता है. इस दिन गंगा स्नान और दानादि की विशेष महिमा है. ठंड में तिल से बनी मिठाइयों का सेवन स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है. ध्यान रहे तिल और दूध का एक साथ प्रयोग वर्जित है. मध्याह्न काल तक यह पर्व मनाया जाएगा और इसी दिन खिचड़ी भी खाई जाएगी. इस दिन ऊनी कपड़ों के दान का भी विशेष महत्व है.  

     कहीं-कहीं क्रोध में हिंसक घटनाओं की आशंका

[caption id="attachment_219076" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/sudhir-300x300.jpeg"

alt="" width="300" height="300" /> पंडित सुधीर कुमार पाठक[/caption] पंडित सुधीर कुमार पाठक ने बताया कि मकर संक्रांति 2022 पर वृषभ राशि और सिंह लग्न का शक्तिद्वय संयोग धनबाद वासियों में उत्साह, कर्मठता और हिम्मत का संचार करता दिखाई दे रहा है. मंगल का प्रभाव भी नकारा नहीं जा सकता है. कहीं-कहीं क्रोध में हिंसक घटनाओं की आशंका बन रही है. धनबाद में कोरोना की स्थिति पूर्वापेक्षा सामान्य रहेगी. व्यापारियों के लिए भी सामान्य उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए स्थिति प्रारंभ में एक दो महीने प्रतिकूल रहेगी. उसके बाद सामान्य से बेहतर हो जाएगी. यह भी पढ़ें : नहीं">https://lagatar.in/renowned-pediatrician-dr-sp-purve-is-no-more/">नहीं

रहे जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एसपी पूर्वे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही