Search

 
 
 

13 जनवरी को वाया रांची चलेगी शालीमार-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन

 
Ranchi : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए शालीमार- बेंगलुरु के बीच भाया रांची वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. यह ट्रेन (संख्या 08863) 13 जनवरी को शालीमार से चलेगी. इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 15 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच होंगे. वहीं रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. अब यह स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को भुवनेश्वर से कुल 12 ट्रिप चलेगी. वहीं धनबाद-भुवनेश्वर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को धनबाद से कुल 12 ट्रिप चलेगी. वहीं  ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन वाया मुरी 10 जनवरी को अपने निर्धारित समय 09:30 बजे के स्थान पर 7 घंटे 15 मिनट विलंब से 16:45 बजे भुवनेश्वर से चलेगी. इसे भी पढ़ें – कोरोना">https://lagatar.in/one-year-of-corona-on-january-9-there-were-23328-active-patients-in-the-state-6-died/">कोरोना

के एक सालः 9 जनवरी को राज्य में थे 23328 सक्रिय मरीज, 6 की हुई थी मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही