Search

 
 
 

शर्मसार : युवती की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, शव को भी जलाया

 
Ranchi : राजधानी से शर्मसार करने वाली खबर आयी है. युवती की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. उसके बाद शव को जला दिया गया. युवती का शव अर्धनिर्मित घर से शव बरामद किया गया है. वह भरनो, भंडरा व नरकोपी थाना के सीमावर्ती पर स्थित है. तीन थानों का बॉर्डर होने की वजह से घटना स्थल किस थाना में पड़ता है, इसे लेकर तीनों थाना की पुलिस असमंजस में थी. अंत में कई लोगों से पूछताछ के बाद घटना स्थल नरकोपी थाना के अंतर्गत आया. इसके बाद नरकोपी थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. घटना स्थल सुनसान जगह पर है. इसलिए घटना कब घटी है. इसका पता नहीं चला है. पुलिस शव बरामद करने के बाद अनुसंधान में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/power-supply-and-maintenance-in-jharkhand-relying-on-outsourcing-man-power/">झारखंड

में बिजली आपूर्ति और मेटेनेंस आउटसोर्सिंग मैन पावर के भरोसे

घटना स्थल से पेट्रोल की शीशी, शराब की बोतल बरामद

युवती के शव की शिनाख्त नहीं हुई है. युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बतायी जा रही है. पुलिस के अनुसार, युवती का दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या कर दी गयी है. युवती के सिर व चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है. घटना स्थल में पेट्रोल की शीशी, शराब की बोतल भी पायी गयी है. अपराधियों ने पहचान छुपाने के लिए युवती को बेरहमी से जलाकर मार दिया है.

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

कुछ युवक चट्टी रोड मठ पहाड़ के समीप से गुजर रहे थे. इसी दौरान अर्द्धनिर्मित घर के पास दुर्गंध आने लगी. जब युवकों ने घर के अंदर झांका तो शव देखकर युवक भागने लगे. शव होने की सूचना युवकों ने एक पत्रकार को दी. पत्रकार ने सूचना भरनो पुलिस को दी. भरनो थानेदार सबसे पहले घटना स्थल पहुंचे तो शव देखा. इसके बाद भंडरा व नरकोपी थाना को सूचना दी गयी. फिलहाल माले की तफ्तीश की जा रही है. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/eds-raid-in-sahibganj-recovered-property-papers-worth-crores-including-three-crore-cash/">साहिबगंज

में ईडी की छापेमारी में तीन करोड़ कैश समेत करोड़ों की संपत्ति के कागजात बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही