Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शर्मनाक : भाजपा सांसद ने बसपा एमपी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी , विपक्ष बरसा, लोस अध्यक्ष ने चेताया

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा की गयी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को बिधूड़ी के निलंबन की मांग की. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल  किया

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बिधूड़ी ने कल गुरुवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया था. बिधूड़ी ने चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी.

राजनाथ सिंह ने खेद व्यक्त किया

दानिश अली ने कल कहा था कि भाजपा सदस्य को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए. पीठासीन सभापति कोडिकुनिल सुरेश ने इस पर बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया था. कल सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने विवादित टिप्पणी सुनी नहीं है. बिधूड़ी ने यदि कुछ ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बसपा सांसद की भावना आहत हुई है तो इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए. उन्होंने साथ ही कहा था, ‘‘मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं.

विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा दिये गये कुछ आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा नेता को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोहराये जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां विषय पर चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं जिन पर सदन में हंगामा हुआ और विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

बहुजन समाज पार्टी रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की  

गुरुवार को बिधूड़ी द्वारा संसद में कही गयी बातों को संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया. हालांकि, संसदीय कार्यवाही से उनके विवादित टिप्पणियों को हटा दिया गया है. सूत्रों के अनुसार अब बहुजन समाज पार्टी और दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है.

मुझे दुख हुआ, लेकिन आश्चर्य नहीं : मनोज झा 

राजद सांसद मनोज झा ने संसद में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा आतंकवादी और सांप्रदायिक अपशब्द कहे जाने पर कहा, मुझे दुख हुआ, लेकिन आश्चर्य नहीं.  यह पीएम के वसुधैव कुटुंबकम की सच्चाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही