Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानवता शर्मसार : हजारीबाग में कूड़े के पास बंद बैग में मिली नवजात, लॉज के लड़कों ने बचायी जान

Hazaribag :  हजारीबाग में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुआ है. यहां मटवारी स्थित कूड़ेदान के पास से बंद बैग में नजवाज बच्ची मिली है.  घटना गुरुवार की रात की है. जब लॉज के कुछ छात्र उधर से गुजर रहे थे तो बच्ची की रोने की आवाज सुनी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोर्रा थाना को दी. पुलिसकर्मियों ने जब बैग खोला, तो बच्ची को बिलखते पाया. प्लास्टिक के बैग में बंद बच्ची पसीने से तर-ब-तर थी. उसकी हालत खराब थी. आनन-फानन में बच्ची को सदर अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि उसके जन्म के महज दो दिन हुए हैं. (पढ़ें, नेहरू">https://lagatar.in/congress-furious-over-renaming-of-nehru-memorial-museum-and-library-said-modi-is-another-name-for-parochialism-and-vendetta/">नेहरू

मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर कांग्रेस आगबबूला, कहा, संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी)

बच्ची को सीडब्ल्यूसी को सौंपा

इलाज के बाद फिलहाल बच्ची स्वस्थ है. शुक्रवार की सुबह प्रक्रिया के तहत बच्ची को बाल कल्याण समिति(सीडब्ल्यूसी) को सुपुर्द किया गया. बच्ची की देखभाल में बाल कल्याण समिति के मुन्ना पांडेय और भारती नयन लगी हुई हैं. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किसने नवजात को इस तरह कचरे के ढेर में फेंक दिया था. कई लोग मामले को अवैध संबंध से जोड़कर देख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/ratnesh-sada-joined-nitish-kumars-cabinet-governor-administered-oath-of-office/">नीतीश

कुमार की कैबिनेट में शामिल हुए रत्नेश सदा, राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही