Search

 
 
 

इंग्‍लैंड में शमी ने पुजारा को किया बोल्‍ड, कंधे पर कूदा, देखें मजेदार वीडियो...

 
Sports Desk : 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई है. टेस्‍ट मैच को लेकर टीम इंडिया ने अभ्‍यास शुरू कर दिया है. गुरुवार को भारतीय टीम और लिसेस्टरशायर के बीच अभ्यास मैच शुरू हुआ. इस अभ्यास मैच की खास बात यह है कि चेतेश्वर पुजारा समेत भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी विपक्षी टीम लिसेस्टरशायर की ओर से खेल रहे हैं. मिस्‍टर भरोसेमंद चेतेश्‍वर पु‍जारा से मैच के दूसरे दिन  लिसेस्टरशायर को एक बड़ी पारी की उम्‍मीद थी. मगर पुजारा क्रिज पर आये और बिना खाता खोले मोहम्‍मद शमी की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गये. इस दौरान एक दिलचस्‍प वाक्‍या हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मोहम्‍मद शमी  पुजारा को बोल्‍ड कर खुशी से उछल पड़े. वह दौड़ते हुये पुजारा के कंधे पर चढ़ गये, हालांकि इस दौरान पुजारा निराश दिखे. वह बिना कोई रिएक्‍शन दिये पवेलियन जाते दिखे.

पहली पारी में भारत ने बनाए थे 246 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 246 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी. श्रीकर भरत ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विराट कोहली ने 33 और कप्तान रोहित शर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया. लिसेस्टरशायर की ओर से रोमन वॉकर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में 1 जुलाई से एक टेस्ट मैच खेला जाएगा, जो पिछले साल की टेस्ट सीरीज का नतीजा तय कर देगा. पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 4 मैच तो हो गए थे, लेकिन पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को कोरोना की वजह से टालना पड़ा. भारत इस टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है और उसे सीरीज पर कब्जा करने के लिए किसी भी हाल में इस मैच को ड्रॉ कराना होगा. अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो सोने पे सुहागा. अगर भारत ये सीरीज जीत लेता है, तो साल 2007 के बाद ऐसा पहला मौका होगा, जब इंग्लैंड में भारत टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब होगा. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/nadeem-injured-in-ranchi-violence-sent-by-air-ambulance-to-delhi-admitted-to-medanta/">रांची

हिंसा में घायल नदीम एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, मेदांता में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही